1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोजपा अध्यक्ष पद के लिए पशुपति पारस ने भरा नामांकन, प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम पांच बजे

लोजपा अध्यक्ष पद के लिए पशुपति पारस ने भरा नामांकन, प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम पांच बजे

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चल रही वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। इसी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहां अपने चाचा सहित सभी बागियों को पार्टी से बाहर आउट कर दिया है। वहीं उनके चाचा पशुपति पारस ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सूरजभान, चंदन, वीना और कैशर जैसे नेता उनके साथ नजर आए। पशुपति आज शाम को पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चल रही वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। इसी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहां अपने चाचा सहित सभी बागियों को पार्टी से बाहर आउट कर दिया है। वहीं उनके चाचा पशुपति पारस ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सूरजभान, चंदन, वीना और कैशर जैसे नेता उनके साथ नजर आए। पशुपति आज शाम को पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

चिराग पासवान ने बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए अपना इरादा साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे हार मानने वाले नहीं हैं। चाचा पारस से लंबी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। देर शाम उन्होंने लड़ाई जारी रखते हुए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से पूर्व विधायक राजू तिवारी को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस आशय का पत्र उन्होंने बुधवार को जारी किया। लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रहे सांसद प्रिंस राज को चिराग ने मंगलवार को पार्टी से निकाल दिया था।

चिराग पासवान ने जदयू को अपनी पार्टी में विभाजन का जिम्मेदार ठहराते हुए चाचा और लोकसभा में संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस पर निशाना साधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि वह शेर के बेटे हैं और पार्टी के लिए लड़ाई को तैयार हैं। चिराग पासवान यह लड़ाई खुद लड़ेंगे और किसी की मदद नहीं लेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राम से मदद मांगेगे, तो उन्होंने कहा कि अगर राम से मदद मांगनी पड़े तो फिर वह हनुमान काहे के और वह राम काहे के।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...