1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. petrol diesel rate: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर

petrol diesel rate: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल से अधिक की तेजी के बावजूद बुधवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल से अधिक की तेजी के बावजूद बुधवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

सोमवार को पेट्रोल के दाम 28 पैसे बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई ।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम                  पेट्रोल रुपये/लीटर                  डीजल रुपये/लीटर

पढ़ें :- राहुल गांधी से लेकर हेमा मालिनी तक, आज दूसरे चरण में इन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग जारी

दिल्ली                             101.19                                    89.72

मुंबई                              107.20                                    97.29

चेन्नई                              101.92                                    94.24

कोलकाता                         101.35                                   92.81

पढ़ें :- Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT के मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को किया खारिज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...