1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, बोले- देश में LPG की कमी नहीं, विपक्षी सदस्यों ने ‘देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया’ के लगाए नारे

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, बोले- देश में LPG की कमी नहीं, विपक्षी सदस्यों ने ‘देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया’ के लगाए नारे

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं। दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है। सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है। कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं। दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है। सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है। कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं। एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है। अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स (Alternate fuel channels) को एक्टिवेट कर दिया गया है। रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है।

पढ़ें :- पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, पूछे तीखे सवाल क्या हम अमेरिका के हो गए हैं गुलाम?

उन्होंने बताया कि हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है। गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं। एलपीजी संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि होर्मुज से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित है। देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित

हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने ‘देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया’ के नारे लगाए। हंगामा बढ़ते देख पीठासीन ने कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...