HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सामने आई करीना कपूर के बेटे की तस्वीर, डिलीवरी के समय इतना था तैमूर का वजन

सामने आई करीना कपूर के बेटे की तस्वीर, डिलीवरी के समय इतना था तैमूर का वजन

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में फैंस भी दूसरे शहजादे को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कभी भी करीना फैंस को गुड न्यूज सुना सकती हैं।

पढ़ें :- करोड़ो का टैक्स भरने के बाद बॉलीवुड के ये स्टार्स नहीं कर पा रहे वोटिंग, जाने बड़ी वजह

kareena-taimur

kareena-taimur

इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर तैमूर अली खान तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूजर्स नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तैमूर की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो उनके जन्म के तुरंत बाद की तस्वीरें हैं।

पढ़ें :- Cyber Fraud: Arjun Bijlani के साथ हुई साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड करवाना पड़ा ब्लॉक

इन तस्वीरों में तैमूर अली खान बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में तैमूर मम्मी करीना कपूर खान की गोद में नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में जन्म के समय तैमूर का वजन भी पता चल रहा है। दरअसल, तस्वीर में अस्पताल का एक स्टिकर चिपका हुआ है। इस स्टिकर पर करीना और तैमूर की डिटेल्स दी हुई हैं। इस स्लिप से पता रहा है कि तैमूर का जन्म के समय 2।96 किलोग्राम वजन था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...