1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पायलट जी, आपका नंबर नहीं आएगा…कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे ज्यादा : अमित शाह

पायलट जी, आपका नंबर नहीं आएगा…कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे ज्यादा : अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि, आज उसी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल पाया है। भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है। आज यहां पर चार जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं...आप सभी को मेरा सादर नमन। एक जमाने में कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर 'हम दो-हमारे दो' का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भरतपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शनिवार को भरतपुर, राजस्थान में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच चल रहे सियासी घमासान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, पायलट जी, आपका नंबर नहीं आएगा… जमीन पर आपका कंट्रीब्यूशन ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे ज्यादा है।

पढ़ें :- केरल में PFI से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस : अमित शाह

इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि, आज उसी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल पाया है। भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है। आज यहां पर चार जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं…आप सभी को मेरा सादर नमन। एक जमाने में कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर ‘हम दो-हमारे दो’ का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे।

गृहमंत्री (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि, मोदी जी ने जिस तरह से भाजपा के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की है… भारत को सुरक्षित बनाया है, गरीब कल्याण के सूत्र को चरितार्थ किया है। उसी का परिणाम है कि चुनाव कहीं भी हो… विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। यहां राजस्थान में… दोनों लोग सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।

गहलोत जी कह रहे हैं कि मैं उतरना नहीं चाहता और पायलट जी कह रहे हैं कि मैं बनना चाहता हूं। ये खामखा झगड़ रहे हैं, क्योंकि सरकार तो भाजपा की बननी है। गृहमंत्री ने कहा कि, गहलोत सरकार ने वंशवाद का विकास किया है, जातिवाद का विकास किया है और इसके साथ तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर हिंसा का नंगा नाच करने का काम किया है। राजस्थान की जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...