1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Pinky Singh Yadav jeevan parichay : पिता के नक्शे कदम पर चल ​पिंकी सिंह यादव सपा के टिकट पर दूसरी बार बनीं विधायक

Pinky Singh Yadav jeevan parichay : पिता के नक्शे कदम पर चल ​पिंकी सिंह यादव सपा के टिकट पर दूसरी बार बनीं विधायक

Pinky Singh Yadav jeevan parichay :  यूपी में सम्भल जिले (Sambhal District) के निर्वाचन क्षेत्र - 32, असमोली विधानसभा सीट (Constituency - 32, Asmoli Assembly seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर पिंकी सिंह यादव (Pinky Singh Yadav) दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। पिंकी सिंह यादव (Pinky Singh Yadav)  की गणना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दबंग विधायकों में की जाती है। पिंकी सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का रिश्तेदार भी बताया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Pinky Singh Yadav jeevan parichay :  यूपी में सम्भल जिले (Sambhal District) के निर्वाचन क्षेत्र – 32, असमोली विधानसभा सीट (Constituency – 32, Asmoli Assembly seat) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर पिंकी सिंह यादव (Pinky Singh Yadav) दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। पिंकी सिंह यादव (Pinky Singh Yadav)  की गणना समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के दबंग विधायकों में की जाती है। पिंकी सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का रिश्तेदार भी बताया जाता है।

पढ़ें :- राज्यसभा सचिवालय में आप सांसद संजय सिंह को सभापति जगदीप धनखड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

जीवन शैली और शिक्षा

पिंकी सिंह यादव का जन्म पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र पाल सिंह के घर नई दिल्ली में हुआ था। पिंकी सिंह यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University) से स्नातक और तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (Tirthankar Mahaveer University) से विधि स्नातक (Bachelor of Laws) 2008 में किया था। पिंकी सिंह यादव ने मई 2010 में प्रमोद यादव से शादी की। उनके एक बेटा भी है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम – पिंकी सिंह यादव
निर्वाचन क्षेत्र – 32, असमोली, सम्भल
दल – समाजवादी पार्टी
पिता का नाम- ब्रजेन्द्र पाल सिंह यादव
जन्‍म तिथि- 25 मार्च, 1981
जन्‍म स्थान- दिल्ली
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (यादव)
शिक्षा- स्नातक, बीएड, एलएलबी
विवाह तिथि- 30 मई, 2010
पति का नाम- प्रमोद यादव
सन्तान- एक पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि
मुख्यावास: ग्राम व पोस्ट- फरीदपुर, खुशहाल , वाया बहजोई तहसील- चंदौसी जनपद-संभल।

पढ़ें :- यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनें IAS दीपक कुमार, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

राजनीतिक योगदान
2012-2017 सोलहवीं विधान सभा की सदस्या प्रथम बार निर्वाचित
2012-2013 सदस्या, महिला एवं बाल सम्बन्धी संयुक्त समिति
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा की सदस्या दूसरी बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...