1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Kisan Nidhi Yojana Live : प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त

PM Kisan Nidhi Yojana Live : प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान​ निधि योजना (PM  Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त (18th installment)  महाराष्ट्र के वाशिम से जारी करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान​ निधि योजना (PM  Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त (18th installment)  महाराष्ट्र के वाशिम से जारी करेंगे। पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी। जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे और किसानों को किस्त का तोहफा दशहरा से पहले देंगे। 18वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को दिया जाएगा।

पढ़ें :- बजाज ग्रुप में बड़ा बदलाव: राजीव बजाज छोड़ेंगे बजाज फिनसर्व का बोर्ड, जानिए क्या है वजह

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि वे 18वीं किस्त के लिए कितने पैसे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, 18वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

देश में चलने वाली तमाम योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM  Kisan Samman Nidhi Yojana)  जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...