1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से कर दिया समझौता, अब अमेरिका तय कर रहा है हम तेल कहां से लेंगे: राहुल गांधी

पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से कर दिया समझौता, अब अमेरिका तय कर रहा है हम तेल कहां से लेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? मैंने संसद में Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं। इनका नाम Epstein files में है और ये Epstein के दोस्त रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे ओर इंदिरा गांधी प्रति​ष्ठान में ‘संविधान सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।

पढ़ें :- सुप्रीम लीडर की हत्या हुई, स्कूली बच्चे मारे गए लेकिन तब पीएम मोदी की तरफ़ से एक शब्द तक नहीं आया...ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत पर बोले संजय सिंह

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? मैंने संसद में Epstein का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही compromised हैं। इनका नाम Epstein files में है और ये Epstein के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है-जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया। यानी नरेंद्र मोदी दोनों साइड से फंसे हैं, एक तरफ Epstein files है और दूसरी तरफ Adani case है।

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी अमीर होना ही नहीं चाहती। कांग्रेस पार्टी का ये डिजाइन गांधी जी के समय से ही है। जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जाएंगे, उस दिन हम BJP हो जाएंगे। ये बात हमें लोकसभा चुनाव के दौरान समझ आई, जब हमारे सारे खाते फ्रीज कर दिए गए, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विचारधारा की पार्टी है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी ‘साइकोलॉजिकली’ खत्म हो गए हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा, कांग्रेस एक गरीब पार्टी है, जबकि BJP अमीर पार्टी बन गई, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने BJP का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडानी को सौंप दिया है। अमेरिका ने इसी फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को पकड़ लिया और अडानी पर केस कर दिया। यह केस अडानी पर नहीं, बल्कि BJP पर है। इसीलिए नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं, जो अमेरिका कह रहा है। नरेंद्र मोदी को ‘ब्लैकमेल’ किया जा रहा है।

 

पढ़ें :- Israel-Iran War: दुबई में हमले की कोशिश हुई नाकाम, धमाके से आसमान में छाया धुआं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...