1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने किया पावागढ़ में कालिका मंदिर का उद्घाटन, कहा-आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहे

पीएम मोदी ने किया पावागढ़ में कालिका मंदिर का उद्घाटन, कहा-आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। मां के 100वें जन्मदिन पर मुलाकात के बाद वो पावगढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Gujarat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। मां के 100वें जन्मदिन पर मुलाकात के बाद वो पावगढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। ये शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। ये शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ साथ अपनी प्राचीन पहचान को भी जी रहा है, उन पर गर्व कर रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, मां, मुझे भी आशीर्वाद दो कि मैं और अधिक ऊर्जा के साथ, और अधिक त्याग और समर्पण के साथ देश के जन-जन का सेवक बनकर उनकी सेवा करता रहूं।

मेरा जो भी सामर्थ्य है, मेरे जीवन में जो कुछ भी पुण्य हैं, वो मैं देश की माताओं-बहनों के कल्याण के लिए, देश के लिए समर्पित करता रहूं। साथ ही कहा कि, मां काली का आशीर्वाद लेकर विवेकानंद जी जनसेवा से प्रभुसेवा में लीन हो गए थे। पहले पावागढ़ की यात्रा इतनी कठिन थी कि लोग कहते थे कि कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाए।

आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शनों को सुलभ कर दिया है। साथ ही पीएम ने कहा कि, पावागढ़ में आध्यात्म भी है, इतिहास भी है, प्रकृति भी है, कला-संस्कृति भी है। यहां एक ओर मां महाकाली का शक्तिपीठ है, तो दूसरी ओर जैन मंदिर की धरोहर भी है। यानी, पावागढ़ एक तरह से भारत की ऐतिहासिक विविधता के साथ सर्वधर्म समभाव का एक केंद्र रहा है।

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...