1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए किये माफ, इतने पैसे 24 साल तक चलाई जा सकती थी मनरेगा योजना : राहुल गांधी

पीएम मोदी ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए किये माफ, इतने पैसे 24 साल तक चलाई जा सकती थी मनरेगा योजना : राहुल गांधी

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए एक झटके में माफ कर दिये।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि नरेंद्र मोदी  (Narendra Modi) ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए एक झटके में माफ कर दिये। उन्होंने कहा कि इतने पैसों से मनरेगा (MGNREGA) जैसी क्रांतिकारी योजना 24 साल तक चलाई जा सकती थी।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

उन्होंने कहा कि जो लोग पूछते हैं कांग्रेस की योजनाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे, वो इन आंकड़ों को आपसे छिपाते हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि ‘मित्रों पर मेहरबानी’ बहुत हुई, अब सरकार का खज़ाना आम आदमी के लिए खोलने का वक्त है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...