1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi’s 75th Birthday: राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

PM Modi’s 75th Birthday: राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

PM Modi's 75th Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर को) 75 साल के हो गए हैं। उनके 75वें जन्मदिन पर भाजपा देशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है, जो 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Modi’s 75th Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर को) 75 साल के हो गए हैं। उनके 75वें जन्मदिन पर भाजपा देशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है, जो 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, सरकार विदेशी अतिथियों को नेता प्रतिपक्ष से न मिलने को कहती है

राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है। उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदीजी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मज़बूती दे रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में लगातार सफल सिद्ध हों।’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘ 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।’

पढ़ें :- गुजरात के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा, BJP सरकार चुप क्यों है: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...