राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित 'पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कर्तव्य पालन के मार्ग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त निष्ठावान एवं प्रतिबद्ध पुलिस कार्मिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कर्तव्य पालन के मार्ग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त निष्ठावान एवं प्रतिबद्ध पुलिस कार्मिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल के जवान निरंतर सेवा में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के योगदान के लिए यूपी पुलिस की सराहना की। साथ ही कहा कि, अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि आज प्रदेश में संगठित अपराध समाप्त हो गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस बल के जवानों के लिए… pic.twitter.com/ssvJ7qXTeo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 21, 2022
ऐसे अपराधी या तो जेल में बंद हैं अथवा गिरफ्तारी के दौरान मारे गए। प्रदेश में महिलाएं- बालिकाएं, कमजोर वर्ग और व्यापारी आज सुकून से हैं। हर पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो रहा है। समाज में समरसता है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने मोटरसाइकिल भत्ता को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है।
महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों में, सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है… pic.twitter.com/dxNpZFBuUQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 21, 2022
इसके साथ ही पुलिस विभाग को भी ई-पेंशन पोर्टल की सेवाओं का उपहार दिया। दीवाली से ठीक पहले पुलिस के जवानों के बीच मौजूद मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सहूलियत को देखते हुए ₹5,00,000 से अधिक के चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति की स्वीकृति पुलिस महानिदेशक स्तर से होने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अभी तक इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही होती थी, जिससे अनावश्यक विलम्ब होता था, अब ऐसा नहीं होगा।