1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक बातचीत, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्योता: कांग्रेस अध्यक्ष

सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक बातचीत, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्योता: कांग्रेस अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन की शनिवार बैठक हुई। इस बैठक में सीट शेय​रिंग के साथ ही कई अन्य रणनीति पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक के बाद कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सीट बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन की शनिवार बैठक हुई। इस बैठक में सीट शेय​रिंग के साथ ही कई अन्य रणनीति पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक के बाद कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सीट बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत हुई।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के नेताओं ने आज ऑनलाइन बैठक की और गठबंधन पर सार्थक चर्चा की। हर कोई इस बात से खुश है कि सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि, हम लोगों ने आने वाले दिनों इंडिया गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि, इस दौरान हमने और राहुल गांधी जी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही देश के आम लोगों को परेशान करने वाले सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को उठाने के अवसर का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

 

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...