1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Pran Pratishtha Ceremony : लखनऊ में 295 बेड रिजर्व, वेंटीलेटर-एंबुलेंस में एक्सपर्ट तैनात रखने के निर्देश

Pran Pratishtha Ceremony : लखनऊ में 295 बेड रिजर्व, वेंटीलेटर-एंबुलेंस में एक्सपर्ट तैनात रखने के निर्देश

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Pran Pratishtha Ceremony) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपात स्थिति से निपटने लिए प्रमुख अस्पतालों में करीब 295 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसमें करीब वेंटिलेटर 50 से अधिक है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Pran Pratishtha Ceremony) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपात स्थिति से निपटने लिए प्रमुख अस्पतालों में करीब 295 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसमें करीब वेंटिलेटर 50 से अधिक है। गुरुवार को प्रमुख सचिव ने तैयारियों को लेकर अफसरों संग बैठक करके जानकारी हासिल की।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में 50 बेड रिजर्व किए गए हैं। निदेशक डॉ. एके सिंह (Director Dr. AK Singh) का कहना है कि 28 वेंटिलेटर बेड हैं। जिसमें 15 वेंटिलेटर बेड रिजर्व किए गए हैं। 24 घंटे दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर बेड संख्या बढ़ाकर 150 तक की जा सकेगी। लोकबंधु अस्पताल में 30 बेड रिजर्व हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी (Medical Superintendent Dr. Ajay Shankar Tripathi) का कहना है कि पांच वेंटिलेटर भी हैं।

जरूरी दवाओं का स्टॉक जुटा लिया गया है। सिविल अस्पताल में 20 बेड रिजर्व हैं। सीएमएस डॉ. राजेश (CMS Dr. Rajesh) ने बताया डॉक्टर व स्टॉफ की ड्यूटी भी तय की गई है। एंबुलेंस एक्टिव मोड पर रहेंगी। कोई भी जरूरत होने पर एंबुलेंस फौरन रवाना होंगी। लोहिया संस्थान में 45 बेड आरक्षित किए गए हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह (Medical Superintendent Dr. Vikram Singh) का कहना है कि 15 बेड मेडिसिन, 15 सर्जरी और 15 आईसीयू बेड इमरजेंसी में रिजर्व हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। केजीएमयू (KGMU) में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद (KGMU Vice Chancellor Dr. Sonia Nityanand) के मुताबिक 15 वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की ड्यूटी लगा दी गई है। पीजीआई में 50 बेड हैं।

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...