उत्तर प्रदेश विधानसभ सत्र के दौरान एक दूसरे पर वार पलटवार खूब हो रहे हैं। नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) इन दिनों मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की तारीफ करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभ सत्र के दौरान एक दूसरे पर वार पलटवार खूब हो रहे हैं। नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) इन दिनों मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की तारीफ करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया था।
वहीं, आज मुख्यमंत्री ने भी दो बार सदन में उनकी जमकर तारीफ की। दरअसल, ये तारीफ मुख्यमंत्री ने टैबलेट वितरण को लेकर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं शिवपाल यादव का धन्यवाद कहता हूं, जिन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को टैबलेट का वितरण किया। उन्होंने सभी सदस्यों से अपनी विधानसभा में टैबलेट वितरण करने को कहा।
चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की तारीफ सुनकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चाचा की बहुत चिंता की जा रही है। बता दें कि, विधानसभा सत्र के दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की तारीफ की थी। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष हमारी बात मान लेता तो वो आज सत्ता में होते।