1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां शुरू: केशव प्रसाद मौर्य को बनाया गया पर्यवक्षेक

बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां शुरू: केशव प्रसाद मौर्य को बनाया गया पर्यवक्षेक

बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसको लेकर भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसको लेकर भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही, अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक बनाया है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़

पर्दाफाश न्यूज ने एक दिन पहले ही बताया था कि, केशव मौर्य का कद पार्टी में बढ़ सकता है और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में अब इसकी शुरूआत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि, आगे भी केशव मौर्य को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है क्योंकि 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी ​जिम्मेदारी देकर भाजपा पिछड़े वोटों को साधने की कोशिश करेगी।

20 नवंबर को होगा शपथ समारोह
बता दें कि, बिहार में 20 नवंबर को एनडीए सरकार का शपथ समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। वहीं, अब भाजपा की तरफ से केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे, जबकि डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी का नाम तय माना जा रहा है। इसके अलावा और कौन डिप्टी सीएम बनेगा ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...