HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा में घर घर प्रचार कर रही प्रियंका गांधी, पहला जनसंपर्क कार्यक्रम

UP Election 2022: पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा में घर घर प्रचार कर रही प्रियंका गांधी, पहला जनसंपर्क कार्यक्रम

अपने पहले जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज नोएडा शहर में हैं। वो नोएडा से कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर घर प्रचार अभियान करने पहुंची हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों में शुरु होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के वर्तमान विधायक पंकज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नोएडा। अपने पहले जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) आज नोएडा शहर में हैं। वो नोएडा से कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर घर प्रचार अभियान करने पहुंची हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों में शुरु होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के वर्तमान विधायक पंकज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

पढ़ें :- Ayodhya Gang Rape Case : सपा नेता मोईद खान का डीएनए पीड़िता से नहीं हुआ मैच, नौकर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रियंका ने आज नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत की दुआ मांगी। हालांकि, वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया(Social Media) प्लैटफॉर्म पर लाइव इंटरेक्शन करती रही हैं। उनके कल दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार करने की उम्मीद है। वह आज नोएडा में विभिन्न वर्गों के समाज के समूहों के साथ बातचीत करेंगी।

नोएडा में वह “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” नारे के तहत अलग से महिलाओं के एक समूह के साथ भी बातचीत करेंगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार किया था। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में पहले चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से आक्रामक प्रचार रणनीति बनाई गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...