Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘चढ़ावा चोरी केस में प्रियंका गांधी, केजरीवाल, संजय सिंह और रामगोपाल यादव से हो पूछताछ…’ VHP ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र

‘चढ़ावा चोरी केस में प्रियंका गांधी, केजरीवाल, संजय सिंह और रामगोपाल यादव से हो पूछताछ…’ VHP ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Donation Theft Scam : राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सियासत गरमायी हुई है। विपक्ष के नेता इसे हजारों करोड़ का घोटाला बता रहे हैं। इस बीच, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने मामले के जांच अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी, रामगोपाल यादव, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह के बयानों का जिक्र किया है और उनसे पूछताछ करने की मांग की है।

पढ़ें :- लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रहे युवक ने होमगार्ड को पीटा, कॉलर पकड़कर दिया धक्का: वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (VHP) अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच अधिकारी (IO) को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह के बयानों का जिक्र है, जिसमें घोटाले की राशि अलग–अलग बताई गई है। इस पत्र के अनुसार, राम गोपाल यादव ने राम मंदिर में 20 हजार करोड़, केजरीवाल और संजय सिंह ने 200 करोड़ की रकम चोरी और प्रियंका गांधी ने बड़े लोगों की मिलीभगत का दावा किया है। पुलिस से मांग की गई है कि इन लोगों को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएं, आरोपों के संबंध में सुबूत लिए जाएं। अगर सबूत न मिलें तो कार्रवाई की जाए।

जांच अधिकारी को लिखे पत्र पर VHP नेता आलोक कुमार ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और राम गोपाल जी लंबे समय से ऊंचे पदों पर रहे हैं; वे इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। मैंने जांच अधिकारी से कहा कि अगर किसी को पता है कि 20,000 करोड़ रुपये का यह आंकड़ा कैसे आया, और अगर पुलिस को वे दस्तावेज़ मिल जाएं, तो इससे उन्हें जांच में मदद मिलेगी। इसीलिए मैंने सुझाव दिया कि उन्हें उन सभी से संपर्क करना चाहिए और उनकी मदद लेनी चाहिए।”

पढ़ें :- 'चोरी ट्रस्ट वालों ने की है, कृपया सम्पूर्ण अयोध्यावासियों को गाली न दें...' पूर्व मंत्री पवन पांडेय की भावुक अपील
Advertisement