HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रैक्टर रैली के दौरान मृत किसान के घर पहुंची प्रियंका, कहा-देशहित में सरकार वापस ले कानून

ट्रैक्टर रैली के दौरान मृत किसान के घर पहुंची प्रियंका, कहा-देशहित में सरकार वापस ले कानून

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। ट्रैक्टर रैली के दौरान मृत किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी रामपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान जब एक फोन की काल की दूरी पर हैं तो फिर उनसे बात क्यों नहीं की जाती है? प्रियंका ने कहा कि किसान को आतंकवादी कहना बहुत बड़ा पाप है। मृतक किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने उनके परिवार और दादा जी से बात की है।

पढ़ें :- सऊदी अरब से लौटे शौहर को 55 टुकड़े कर बीबी ने ड्रम में फ्रीज करने की दी धमकी, हापुड़ पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा है एक स्पष्ट और न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह किसानों के साथ खड़े हैं। उन सब किसानों के साथ भी जो दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। प्रियंका ने कहा कि सरकार सबसे बड़ा जुर्म कर रही है, जो किसानों को नहीं पहचान रही है। ये आंदोलन सच्चा है इसमें कोई राजनीति नहीं है। ये किसानों का दर्द है, इसका आदर करना पड़ेगा।

अगर आदर नहीं किया तो पूरे देश के किसान इकट्ठे हो जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि सरकार को देशहित में कानून वापस ले लेने चाहिए। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि तीनों कानून किसानों के खिलाफ अपराध हैं और इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। लेकिन इन कानूनों से बड़ा अपराध शहीदों को आतंकवादी कहना और किसानों के विरोध को राजनीतिक साजिश के रूप में देखना है। बता दें कि पिछले दो महीने से अधिक समय से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Andhra Pradesh Blast: अनाकापल्ली जिले में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 8 लोगों की मौत, कई घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...