1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर मध्यप्रदेश को मिला 25वां अभयारण्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर मध्यप्रदेश को मिला 25वां अभयारण्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जैव विविधता संरक्षण के लिए की गई पहल पर मध्यप्रदेश को एक और नया अभयारण्य मिल गया है।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जैव विविधता संरक्षण के लिए की गई पहल पर मध्यप्रदेश को एक और नया अभयारण्य मिल गया है। सागर जिले के 258.64 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में नया अभयारण्य बनाया जा रहा है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस नये अभयारण्य को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ के नाम से जाना जायेगा। राज्य सरकार ने इस नये अभयारण्य की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि यह अभयारण्य न केवल वन्य जीवों को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब के नाम समर्पित यह अभयारण्य संविधान निर्माता के प्रति हमारे सम्मान और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह निर्णय समावेशी विकास एवं हमारे संकल्प की दिशा में एक नया कदम और बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य, सागर जिले के उत्तर सागर वन मंडल अंतर्गत बंडा और शाहगढ़ तहसीलों के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जिसकी कुल सीमा 25,864 हेक्टेयर (यानी 258.64 वर्ग किलोमीटर) होगी।

पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

इस अभयारण्य के गठन से क्षेत्रीय पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खाद्य श्रृंखला को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...