1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab : भगवंत मान सरकार को विश्वास मत पर झटका, राज्यपाल ने नहीं दी विशेष सत्र की मंजूरी

Punjab : भगवंत मान सरकार को विश्वास मत पर झटका, राज्यपाल ने नहीं दी विशेष सत्र की मंजूरी

Punjab Special Session : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार(Aam Aadmi Party government) 22 सितंबर को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र (Special Session)  बुलाया था। ऐसा कर विश्वास मत हासिल करना चाहती थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सूबे की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब राज्यपाल ने विशेष सत्र को रद्द कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Punjab Special Session : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार(Aam Aadmi Party government) 22 सितंबर को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र (Special Session)  बुलाया था। ऐसा कर विश्वास मत हासिल करना चाहती थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सूबे की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब राज्यपाल ने विशेष सत्र को रद्द कर दिया है। गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने कहा कि इस तरह का विशेष सत्र (Special Session) बुलाना विधानसभा के नियम में नहीं है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) के पास 92 विधायक हैं और उसे पूर्ण बहुमत हासिल है। वहीं कांग्रेस के 18 विधायक हैं। शिरोमणि अकाली दल के तीन और भाजपा के केवल दो विधायक हैं। भगवंत मान (Bhagwant Mann ) ने कहा था कि लोगों ने उनकी सरकार को बहुमत दिया है लेकिन कुछ ताकतें दौलत के दाम पर उनके विधायकों को लुभाने में लगी हुई हैं। इसी वजह से विशेष सत्र बुलाकर भरोसा हासिल किया जाएगा।

25 करोड़ की लालच देने का लगा था आरोप

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) ने कहा था कि भाजपा ने उसके करीब 10 विधायकों से संपर्क किया है और उन्हें 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...