HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की , सिद्धू के भांजे को दिया टिकट

Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की , सिद्धू के भांजे को दिया टिकट

Punjab Election 2022 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार देर रात पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची के नामों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। दोनों सूची को मिलाकर अब तक 109 सीटों पर नाम फाइनल किए जा चुके हैं। आठ सीटों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस ने अमरगढ़ से नवजोत सिंह सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जानें किसको कहां से मिला टिकट?

मंगलवार रात जारी सूची के मुताबिक डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों, खरड़ से विजय शर्मा टिंकू, भोआ आरक्षित सीट पर जोगिंदर पाल, बटाला से अश्विनी सेखड़ी, खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की, नकोदर से डॉ. नवजोत सिंह दहिया, बंगा आरक्षित सीट से त्रिलोचन सिंह सूंध, समराला से राजा गिल, साहनेवाल से विक्रम बाजवा, गिल आरक्षित सीट से कुलदीप सिंह वैद्य, जगरांव आरक्षित सीट से जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, फिरोजपुर ग्रामीण आरक्षित सीट से आशू बांगड़, गुरु हरसहाय से विजय कालरा, फाजिल्का से दविंदर घुबाया, मुक्तसर से करण कौर बराड़, कोटकपूरा से अजयपाल सिंह संधू, जैतो आरक्षित सीट से दर्शन सिंह दिलवान, सरदूलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर, दिड़बा आरक्षित सीट से अजायब सिंह रातौल, सुनाम से जसविंदर सिंह धीमान, महलकलां आरक्षित सीट से हरचंद कौर, अमरगढ़ से स्मित सिंह और शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...