1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Pushpa 2’ promotion event: ‘पुष्पा 2’ प्रमोशन इवेंट में श्रीवल्ली संग अल्लू ने जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

‘Pushpa 2’ promotion event: ‘पुष्पा 2’ प्रमोशन इवेंट में श्रीवल्ली संग अल्लू ने जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन भी अपनी इस अपकमिंग मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Allu Arjun- Rashmika Mandanna Dance: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन भी अपनी इस अपकमिंग मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

अब हाल ही में अल्लू अर्जुन और रश्मिका फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रश्मिका मंदाना ब्लैक साड़ी में बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं तो वहीं अल्लू अर्जुन भी अपने लुक्स से कहर ढा रहे हैं.

‘पुष्पा’ के इस प्रमोशनल वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्रान हैंडल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन ‘सामी’ गाने का सिग्नेचर स्टेप करते दिख रहे हैं.


वीडियो में पुष्पा और श्रीवल्ली के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो में जहां अल्लू अर्जुन ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं रश्मिका इस ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं. दोनों के इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं, साथ ही दोनों की केमेस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...