HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. R Madhavan के लाल ने एक बार फिर भारत के लिए जीते 5 गोल्ड, पापा ने खुशी में शेयर किया खास पोस्ट

R Madhavan के लाल ने एक बार फिर भारत के लिए जीते 5 गोल्ड, पापा ने खुशी में शेयर किया खास पोस्ट

एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ खेल को चुना और एक के बाद एक मैडल भारत की झोली में डाल रहे हैं। वेदांत ने 5 मेडल जीत कर एक बार फिर के भारत से नाम रोशन किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ खेल को चुना और एक के बाद एक मैडल भारत की झोली में डाल रहे हैं। वेदांत ने 5 मेडल जीत कर एक बार फिर के भारत से नाम रोशन किया है। आर माधवन ने अपने बेटे की बड़ी जीत को सभी के साथ शेयर किया है।

पढ़ें :- TV actress Jyothi Rai का इंटीमेट वीडियो लीक कर दबंग ने दी धमकी, कहा- सब्सक्राइबर 1000 पूरे हो जाएंगे तो...

एक्टर ने वेदांत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मेडल्स के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वेदांत 5 गोल्ड मेडल्स और तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वेदांत अपनी मां सरिता बिरजे के साथ पोज दे रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए आर माधवन ने लिखा- ‘ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले।

ये इवेंट मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें वेदांत ने 58वीं MILO/MAS मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। पिछले कुछ सालों में वेदांत माधवन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कई जीत दर्ज की हैं और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...