HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Rachna Singh : पंजाब मूल की रचना सिंह कनाडा में बनीं पहली दक्षिण एशियाई मंत्री , रचा इतिहास

Rachna Singh : पंजाब मूल की रचना सिंह कनाडा में बनीं पहली दक्षिण एशियाई मंत्री , रचा इतिहास

पंजाब मूल की रचना सिंह ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में पहली दक्षिण एशियाई मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रचा है।   रचना सिंह ने यह खास उपलब्धि हासिल की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rachna Singh : पंजाब मूल की रचना सिंह ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में पहली दक्षिण एशियाई मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रचा है।   रचना सिंह ने यह खास उपलब्धि हासिल की है। रचना पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्हें शिक्षा और शिशु कल्याण मंत्री बनाया गया है। वह मो सिहोटा के बाद पोर्टफोलियो संभालने वाली दूसरी पंजाबी हैं, लेकिन इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं।

पढ़ें :- Chinese airlines : चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस  चटगाँव-कुनमिंग उड़ानें संचालित करेंगी

खबरों के अनुसार, रचना सिंह का कहना है कि, मुझे उस सरकार का हिस्सा होने पर गर्व है जो लोगों की सुनती है और उनकी देखभाल करती है। हम सभी के लिए मुफ्त और सुलभ शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। रचना सिंह के माता-पिता पिता रघबीर सिंह और मां सुलेखा दोनों के अलावा बहन सिरजाना पेशे से शिक्षक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...