1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Myanmar Earthquake : म्यांमार में राहत-बचाव कार्यों के लिए भारत ने 80 NDRF कर्मी व खोजी कुत्ते भी भेजा

Myanmar Earthquake : म्यांमार में राहत-बचाव कार्यों के लिए भारत ने 80 NDRF कर्मी व खोजी कुत्ते भी भेजा

भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) के 80 कर्मियों का दल शनिवार को म्यांमार भेजा है। इसमें खोजी कुत्ते भी शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह कदम 'ऑपरेशन ब्रह्मा' (Operation Brahma) के तहत उठाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। भारत भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) के 80 कर्मियों का दल शनिवार को म्यांमार भेजा है। इसमें खोजी कुत्ते भी शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह कदम ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ (Operation Brahma) के तहत उठाया गया है। इससे पहले भी भारत ने दो मौकों पर विदेश में एनडीआरएफ (NDRF ) को तैनात किया है, इनमें 2015 में नेपाल भूकंप और 2023 में तुर्किये में आया भूकंप शामिल है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आज शाम तक म्यांमार पहुंचेगा बचाव दल

एनडीआरएफ (NDRF ) कर्मियों को म्यांमार में सहायता प्रदान करने के लिए मजबूत कंक्रीट कटर, ड्रिल मशीन, हथौड़े आदि जैसे भूकंप बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI )के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, ’80 एनडीआरएफ कर्मियों की एक टीम गाजियाबाद के हिंडन से भारतीय वायुसेना के दो विमानों में म्यांमार के लिए रवाना की गई है। टीम के शनिवार शाम तक म्यांमार पहुंचने की उम्मीद है।’

पीके तिवारी करेंगे टीम का नेतृत्व

अधिकारी के अनुसार, गाजियाबाद में स्थित 8वीं एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी शहरी खोज और बचाव (यूएसएआर) टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव सलाहकार समूह (INSARAG) के मानदंडों के अनुसार म्यांमार में ढही संरचना की खोज एवं बचाव अभियान का काम करेगी। इसके लिए वह अपने साथ बचाव कुत्तों को भी साथ ले गई है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...