'किसानों की आय दुगनी नहीं, कम हुई। किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली। किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली। प्रधानमंत्री ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) हरियाणा में आगे बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की इस यात्रा में खूब भीड़ भी देखी जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भाजपा सराकर (BJP government) पर हमले भी खूब बोल रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे पर वो सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच उन्होंने ट्वीट कर भाजपा सरकार (BJP government) पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि, किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली है। दरअसल, इससे पहले भी राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता के दौरान सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘किसानों की आय दुगनी नहीं, कम हुई। किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली। किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली। प्रधानमंत्री ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया। किसानों को पीछे छोड़ कर, भारत आगे नहीं बढ़ सकता।’
किसानों की आय दुगनी नहीं, कम हुई।
किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली।
किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली।
पढ़ें :- Union Budget 2023: बजट पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, कहा-BJP जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी?
प्रधानमंत्री ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया। किसानों को पीछे छोड़ कर, भारत आगे नहीं बढ़ सकता।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 8, 2023
बता दें कि, इससे पहले भी राहुल गांधी लगातार किसान के मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते हैं। बता दें कि कल भारत जोड़ो यात्रा करनाल में थी, अब यह कुरुक्षेत्र से होते हुए पंजाब की ओर बढ़ रही है।