HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rahul Gandhi को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने को मजबूर नहीं किया जा सकता : दिग्विजय सिंह

Rahul Gandhi को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने को मजबूर नहीं किया जा सकता : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी  (Congress Party) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पार्टी का अध्यक्ष बनने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने को लेकर मजबूर नहीं किया जा सकता है। अगर वह नहीं बनना चाहते हैं तो उन्हें जबरदस्ती तो नहीं बनाया जा सकता।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी  (Congress Party) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पार्टी का अध्यक्ष बनने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने को लेकर मजबूर नहीं किया जा सकता है। अगर वह नहीं बनना चाहते हैं तो उन्हें जबरदस्ती तो नहीं बनाया जा सकता। इन सब के बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने पार्टी का अगला अध्यक्ष बनने से एक बार फिर मना कर दिया है। जबकि कांग्रेस को 20 सितंबर तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुनना है। बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने 2019 के लोकसभा चुनाव में (2019 Lok Sabha Elections) पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

खास बात ये है कि एक दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी में इस पद के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पक्ष में ‘सर्वसम्मति’ है। पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा था कि वह 20 सितंबर तक नए प्रमुख के चुनाव के कार्यक्रम पर कायम रहेगा। उन्होंने कहा था कि देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को यह भूमिका स्वीकार करनी चाहिए।

सीएम गहलोत ने कहा था कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो यह देश के कांग्रेसियों के लिए निराशा की बात होगी। बहुत से लोग घर बैठेंगे और हम भुगतेंगे। उन्हें (Rahul Gandhi)देश में आम कांग्रेस के लोगों की भावनाओं को समझते हुए, इस पद को खुद स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नया अध्यक्ष बनाने के पक्ष में राय है। सर्वसम्मत राय उनके पार्टी अध्यक्ष बनने के समर्थन में है। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए। यह गांधी या गैर-गांधी परिवार के बारे में नहीं है।  यह संगठन का काम है और कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन रहा है।

उन्होंने कहा था कि “पिछले 32 सालों में गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना है। फिर मोदी जी इस परिवार से क्यों डरते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को यह क्यों कहना पड़ता है कि 75 साल में देश में कुछ भी नहीं हुआ। हर कोई कांग्रेस पर हमला क्यों कर रहा है?

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...