1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बदला-बदला दिख रहा राहुल गांधी का अंदाज, ट्रक की सवारी के बाद बाइक की रिपेयरिंग करते दिखे, समझिए सियासी मायने?

बदला-बदला दिख रहा राहुल गांधी का अंदाज, ट्रक की सवारी के बाद बाइक की रिपेयरिंग करते दिखे, समझिए सियासी मायने?

राहुल गांधी का अंदाज लगातार बदलता जा रहा है। वो लोगों से जुड़ते हुए दिख रहे हैं। बीते कुछ समय में उनकी छवि भी काफी बदली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेता एक दूसरे पर निशाना भी साध रहे हैं। भाजपा (BJP) के ज्यादातर नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमलावर हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का अंदाज लगातार बदलता जा रहा है। वो लोगों से जुड़ते हुए दिख रहे हैं। बीते कुछ समय में उनकी छवि भी काफी बदली है।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा था, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो आपके दिमाग में है, उसे मैंने मार दिया है। वो मेरे दिमाग में है ही नहीं, वो चला गया। आप जिस आदमी को देख रहे हैं, वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तो आपके और भाजपा के दिमाग में है।

दरअसल, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ये बदलाव नजर भी आ रहा है। बीते दिनों उन्होंने ट्रक की सवारी की थी, जिसमें उन्होंने ट्रक चालक की समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद अब वो बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचे और वहां पर बातचीत की। यही नहीं अपने हाथों में पेचकस लेकर वो बाइक रिपेयरिंग भी करते नजर आए। इसकी तस्वीरों को भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

 

 

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...