HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जायेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में कर सकते हैं रैली

दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जायेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में कर सकते हैं रैली

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। ये आंदोलन पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में जारी है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुलकर इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

उनका यह दौरा 12 फरवरी को शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी किसानों के आंदोलन में भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो राजस्थान दौरा विदेश से लौटने के बाद पाइपलाइन में था।

सूत्रों की माने तो सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें आमंत्रित किया था, जिसके बाद इस कार्यक्रम को अंतिम रूप से दिया गया। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के मुद्दे को कांग्रेस लगातार उठा रही है। कांग्रेस ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन का मसला संसद में भी उठाया था।

इसके अलावा किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में नोटिस भी दिया था। वहीं, 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने भी गई थीं। बात दें कि, नए कृषि कानूनों को लेकर गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है।

 

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...