HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा-देश में है डर का माहौल, संसद में भी बोलने नहीं दिया जाता

राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा-देश में है डर का माहौल, संसद में भी बोलने नहीं दिया जाता

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) कर रहे हैं। इन ​दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' महाराष्ट्र से गुजर रही है। इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने प्रेसवार्ता करके मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले आठ सालों से डर का माहौल है। कुछ लोगों के द्वारा लगातार नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) कर रहे हैं। इन ​दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजर रही है। इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने प्रेसवार्ता करके मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले आठ सालों से डर का माहौल है। कुछ लोगों के द्वारा लगातार नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस का एजेंडा है-दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना: पीएम मोदी

इस दौरान उन्होंने BJP नेताओं को युवा और किसानों से मिलने की सलाह भी दी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि BJP के नेता हिंदुस्तान के किसान और युवाओं से बात करते तो उन्हें समझ में आता कि उन्हें सामने का रास्ता नहीं मिल रहा। किसान को उनके फैसलों का दाम नहीं मिल रहा है और युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। महंगाई से हर आदमी परेशान है। इस माहौल के बीच हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा
भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। मीडिया पर भी कंट्रोल करके रखा है। साथ ही कहा कि हमे संसद में भी बोलने नहीं दिया जाता है। हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था, इसीलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : BRS नेता के. कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED और CBI को जारी किया नोटिस, सुनवाई 24 मई को
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...