HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajasthan Election Result : कांग्रेस ने हार स्वीकार की, अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

Rajasthan Election Result : कांग्रेस ने हार स्वीकार की, अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) में कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) में कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot)  ने कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे। मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

पढ़ें :- ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि संघर्ष करने का है...बीजेपी में गए कांग्रेस नेताओं पर बोले अशोक गहलोत

शेखावत ,बोले- जादूगर का खत्म हुआ जादू

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने राज्य में भाजपा (BJP)  की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हुआ। अब प्रदेश में भाजपा (BJP)  की सरकार बनेगी। भाजपा (BJP)  के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में भाजपा (BJP) स्पष्ट और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। यह अब साफ हो गया है। राजस्थान से जादूगर का जादू खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा मध्यप्रदेश (BJP Madhya Pradesh) में भी सरकार बनाएगी। शेखावत ने मध्यप्रदेश में भाजपा (BJP) को दो तिहाई बहुमत हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...