1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan: राजस्थान में पति ने महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan: राजस्थान में पति ने महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला के पति ने उसे निर्वस्त्र करके उसे गांव में घुमाया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला के पति ने उसे निर्वस्त्र करके उसे गांव में घुमाया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जो देशहित में होता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को निर्वस्त्र करने की घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद की है। यहां पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। घटना 31 अगस्त की है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ चली गई थी।

महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए। जहां पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। वायरल वीडियो में महिला जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। महिला छह महीने की गर्भवती है।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद एफ़आईआर दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई है और प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया 

पढ़ें :- पत्नी के रील्स बनाने से परेशान पति ने दे दी अपनी जान, रील्स पर आते थे अश्लील कमेंट्स, आत्महत्या से पहले लाइव आकर कही ये बातें

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...