HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan Politics: गहलोत और पायलट के बीच क्या कम होंगी दूरियां? 29 नवंबर को जयपुर दौरे पर केसी वेणुगोपाल

Rajasthan Politics: गहलोत और पायलट के बीच क्या कम होंगी दूरियां? 29 नवंबर को जयपुर दौरे पर केसी वेणुगोपाल

राजस्थान कांग्रेस में चल रहा घमासान थम नहीं रहा है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तल्खी और ज्यादा बढ़ती जा रही है। गुरुवार सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दर कह दिया,​ जिसके बाद और ज्यादा सियासी पारा बढ़ गया। इस खींचतान के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही राजस्थान पहुंचने वाली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में चल रहा घमासान थम नहीं रहा है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तल्खी और ज्यादा बढ़ती जा रही है। गुरुवार सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दर कह दिया,​ जिसके बाद और ज्यादा सियासी पारा बढ़ गया। इस खींचतान के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही राजस्थान पहुंचने वाली है।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

कहा जा रहा है कि 29 नवंबर को कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जयपुर जाएंगे और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। हालांकि, चर्चा ये भी है कि वो अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान को सुलझाने का प्रयास करेंगे। केसी वेणुगोपाल की यह जयपुर यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। उन्होंने दो दिन में राजस्थान के मसले को सुलझाने की बात कही थी।

इसी बीच दिल्ली में केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात हुई है। जिसके बाद ही वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा तय किया गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पायलट और गहलोत के बीच चल रही बयानबाजी और गुटबाजी को बैठकर सुलझाना का भी प्रयास किया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...