आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. इस दिन पर हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. इसी बीच सोनू सूद और तुषार कपूर के सेलिब्रेशन की झलक सामने आई है.
Ganesh Chaturthi 2024: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. इस दिन पर हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. इसी बीच सोनू सूद और तुषार कपूर के सेलिब्रेशन की झलक सामने आई है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर में बहुत ही ग्रैंड सेलिब्रेशन किया और बप्पा का शानदार स्वागत किया. वहीं एक्टर तुषार कपूर और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी आज के दिन अपने घर पर बप्पा की स्थापनी की.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
इस साल भी गणेश चतुर्थी के दिन सोनू सूद ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया है. बप्पा के लिए उन्होंने फूलों का बहुत ही खूबसूरत डेकोरेशन भी किया. सोनू सूद के घर सामने आई इन तस्वीरों में एक्टर अपने बेटों और पत्नी के साथ बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा
वहीं सोनू सूद की तरह एक्टर तुषार कपूर ने भी अपने घर गणेश चतुर्थी का बड़ा सेलिब्रेशन किया और ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को घर लाए. इस दौरान एक्टर पूरी तरह से बप्पा की भक्ति में लीन दिखे. उन्होंने धोती पहनकर बप्पा की आरती की.

वहीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने भी बहुत ही धूमधाम से अपने घर में बप्पा की स्थापनी की. इस दौरान एक्ट्रेस लाल साड़ी में सजधज कर बप्पा की आरती करती हुई दिखाई दी. उन्होंने माथे पर तिलक और बालों में गजरा लगाकर अपना लुक पूरा किया.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल
Instagram पर यह पोस्ट देखें
अनुष्का शर्मा
Instagram पर यह पोस्ट देखें