HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राज्‍यसभा सांसद मनोज झा ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर बताया जान का खतरा, मांगी Y श्रेणी सुरक्षा

राज्‍यसभा सांसद मनोज झा ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर बताया जान का खतरा, मांगी Y श्रेणी सुरक्षा

पार्लियामेंट के विशेष सत्र (Special Session of Parliament) के दौरान संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद के राज्‍यसभा सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) के तरफ से 'ठाकुर' पर सुनाई कवि‍ता का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब राजद ने मनोज झा (Manoj Jha) की जान को खतरा बताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पार्लियामेंट के विशेष सत्र (Special Session of Parliament) के दौरान संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद के राज्‍यसभा सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) के तरफ से ‘ठाकुर’ पर सुनाई कवि‍ता का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब राजद ने मनोज झा (Manoj Jha) की जान को खतरा बताया है। उनके लिए Y श्रेणी की सुरक्षा (Y Category Security) की मांग की है। इसके लिए राजद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को चिट्ठी लिखी है।

पढ़ें :- अमित शाह पर भड़के कपिल सिब्बल,अगर गृह मंत्री कानून के जानकार होते तो वह केजरीवाल के बारे में न करते ऐसी टिप्पणी

मालूम हो कि बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन (Former MP Anand Mohan) और उनके बेटे चेतन आनंद जो राजद से विधायक हैं, दोनों ने मनोज झा (Manoj Jha) के इस कवि‍ता वि‍वाद पर आप‍त्ति जताई थी। वहीं, जदयू के MLC संजय सिंह ने मनोज झा (Manoj Jha)  को ठाकुरों को न छेड़ने की चेतावनी दी। कव‍िता विवाद पर भाजपा समेत बिहार के कई विपक्षी नेता पहले से ही हमलावर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...