1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2024 Date : रक्षा बंधन के दिन बन रहे कई शुभ संयोग , जानें रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

Raksha Bandhan 2024 Date : रक्षा बंधन के दिन बन रहे कई शुभ संयोग , जानें रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। भाई इस दिन बहन को अपने प्रेम के रूप में उपहार देते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan 2024 Date : भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। भाई इस दिन बहन को अपने प्रेम के रूप में उपहार देते हैं। सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है।इस बार सावन माह की पूर्णिमा को भद्रा का साया है।आइए जानते है इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-सही समय और भद्रा काल कब से कब तक रहेगा।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

रक्षाबंधन 2024 में कब है?
रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी पड़ रहा है। रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार के साथ इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं। हालांकि इस बार सावन माह की पूर्णिमा पर भद्रा का साया है। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा भी रहेगी। इसलिए भद्राकाल का समय और शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है।

रक्षाबंधन 2024 भद्रा काल कब से कब तक रहेगा?
धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि भद्रा के समय में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 18 अगस्त 2024 की रात 2 बजकर 21 मिनट पर भद्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को दोपहर में 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस समय तक राखी बांधने के लिए शुभ समय नहीं है। इसके बाद ही अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते है।

सर्वार्थ सिद्धि योग
सावन मास की पूर्णिमा तिथि यानि रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 की सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर शोभन योग का निर्माण होगा।

राखी की थाली
राखी की थाली में आपको राखी, कुमकुम, अक्षत, नारियल, सिर पर रखने के लिए छोटा सा रुमाल, घी का दीपक, एक कलश, सुपारी, कलावा, दही और मिठाई रखनी होगी।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...