HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ramadan 2023: रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा इस दिन से, जानें खास बातें

Ramadan 2023: रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा इस दिन से, जानें खास बातें

रमजान के महीने को पवित्र माना जाता है।  इस्लाम धर्म (Islam Dharma) को मानने वाले लोग इस त्योहार को मनाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ramadan 2023 : रमजान के महीने को पवित्र माना जाता है।  इस्लाम धर्म (Islam Dharma) को मानने वाले लोग इस त्योहार को मनाते हैं।  के अनुसार आठवें महीने शाबान के समाप्त होने के अगले दिन रमजान शुरू हो जाते हैं। रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है। माना जाता है कि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण हुआ था। इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने को पवित्र माना गया और रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। इन दिनों मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत के लिए रोजे रखते हैं। यह रमजान (Ramadan 2023) का यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

इस साल सऊदी और अन्य अरब देशों में  रमजान का पहला दिन 23 मार्च, गुरुवार को होने की उम्मीद है। वहीं चांद एक दिन पहले 22 मार्च की शाम को देखा जाएगा।

ईद 2023 कब है (Eid 2023 Date):
ईद उल फितर यानी मीठी की ईद की बात करें तो रमजान के 30 रोजे या महीना मुकम्मल होने के बाद आने वाला महीना शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। हालांकि कई बार रमजान चाँद 29 दिन के बाद नजर आ जाता है तो फिर रमजान के 29 रोजे ही रखने होते हैं। ऐसे में 22/23 मार्च के आसपास इस साल ईद होने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...