1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rape and Murder: दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम तरीके से हत्या, वारदात के बाद शव फेंककर फरार हुए थे हत्यारे

Rape and Murder: दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम तरीके से हत्या, वारदात के बाद शव फेंककर फरार हुए थे हत्यारे

Rape and Murder: मुंबई (Mumbai) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती की दुष्कर्म के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती की शव कुर्ला इलाके के खाली पड़े इमारत में छोड़ दिया था। शव से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसे शव मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- UP News : बीजेपी ने 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा

इसके बाद जांच पड़ताल शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि, इससे पहले सितंबर माह में कुर्ला इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

साकीनाका क्षेत्र में आटो के अंदर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उस पर हमला किया गया था। इसके साथ ही उसके साथ बर्बरता की थी। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...