HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Reversed : गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को पछाड़ बने देश के सबसे धनाड्य, दुनिया में टॉप 10 स्थान पर पहुंचे

Reversed : गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को पछाड़ बने देश के सबसे धनाड्य, दुनिया में टॉप 10 स्थान पर पहुंचे

दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ है।इस ताजा उलट फेर में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Facebook founder Mark Zuckerberg) को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते भारतीय उद्योगपति और अडाणी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को रिलायंस के शेयरों में आई अचानक कमी के बाद गौतम अडाणी (Gautam Adani) , मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए उनसे आगे निकल गए है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ है।इस ताजा उलट फेर में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Facebook founder Mark Zuckerberg) को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते भारतीय उद्योगपति और अडाणी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को रिलायंस के शेयरों में आई अचानक कमी के बाद गौतम अडाणी (Gautam Adani) , मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पछाड़ते हुए उनसे आगे निकल गए है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

 

मुकेश अंबानी 11 स्थान पर काबिज

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 11 वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई। वहीं इस समय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) थी। इसके चलते अडाणी छलांग लगाकर अंबानी से आगे निकल गए। रिपोर्ट के मुताबिक्र शुक्रवार को शेयरों में हुए उलटफेर के चलते अंबानी की संपत्ति में 2.14 फीसदी या 2 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

जुकरबर्ग से आगे निकले अडाणी-अंबानी

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

बता दें कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 12 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। बता दें कि 37 वर्षीय फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को मेटा के शेयर 26 फीसदी से ज्यादा टूटने से एक दिन में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। इसी वजह से वे दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए।

 एलन मस्क अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है, हालांकि उनकी नेटवर्थ में भी गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। मस्क 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। बता दें कि फेसबुक को एक दिन में हुआ 31 बिलियन डॉलर का नुकसान शेयरों में गिरावट के चलते किसी कंपनी को अब तक हुए सबसे बड़े नुकसान के मामले में दूसरे स्थान पर है। इससे पहले बीते साल नवंबर में एलन मस्क को एक दिन में 35 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

आरनॉल्ट दूसरे, बेजोस तीसरे स्थान पर

दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (167 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 11.9 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह 164 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर आ गए। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (129 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं। लैरी पेज 127 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (122 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (100 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बाल्मर (108 अरब डॉलर) आठवें और लैरी एलिसन (112 अरब डॉलर) की नौवें स्थान पर हैं।

पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...