1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : कीव में हवाई हमला होने की आशंका , सुनी गई धमाके की आवाज

Russia Ukraine War : कीव में हवाई हमला होने की आशंका , सुनी गई धमाके की आवाज

यूक्रेन और रूस के बीच सालों से लगातार युद्ध जारी है। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन अब कमजोर पड़ता जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War :  यूक्रेन और रूस के बीच सालों से लगातार युद्ध जारी है। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन अब कमजोर पड़ता जा रहा है। खबरों केे अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाज सुनाई देने के बाद सोमवार सुबह सिलसिलेवार जोरदार विस्फोट हुए। हवाई धमाके कहां से किए गए इसकी जानकारी नहीं है। आपातकालीन सेवाओं को कीव के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में होलोसिवस्की जिले में भेजा गया था।

पढ़ें :- Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर किए ड्रोन अटैक , 8 लोगों की मौत

रूस कीव को ड्रोन और मिसाइल हमलों से नियमित रूप से निशाना बना रहा है। अभी दो सप्ताह पहले ही कीव पर हमले हुए थे और यूक्रेन के अधिकारियों का कहना था कि 2022 में रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यह सबसे भीषण ड्रोन हमला था।

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने राजधानी कीव को निशाना बनाने के लिए ईरान निर्मित 75 शा+हिद ड्रोन का इस्तेमाल किया जिनमें से 74 को हवाई सुरक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट कर दिया गया। ताजा विस्फोट सोमवार तड़के करीब चार बजे हुए जब कीव में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा हुआ था। इस घटना में जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...