1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia-Ukraine War LIVE : रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, जानें क्या है इसकी वजह?

Russia-Ukraine War LIVE : रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, जानें क्या है इसकी वजह?

Russia-Ukraine War LIVE : रूस  (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान (Ceasefire Announcement) किया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया (Ceasefire Announcement)  जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है। तब तक रूस (Russia)  की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia-Ukraine War LIVE : रूस  (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान (Ceasefire Announcement) किया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया (Ceasefire Announcement)  जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है। तब तक रूस (Russia)  की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा। रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- 'सपा के लोग 'माफिया' की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं और 'फातिहा' पढ़ते हैं,' बरेली में CM योगी ने साधा निशाना

रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब तक 10 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते।

अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। बता दें कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...