1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रूसी हमलों से यूक्रेन का एक और बड़ा शहर बर्बाद, हाथ से जाने का डर

रूसी हमलों से यूक्रेन का एक और बड़ा शहर बर्बाद, हाथ से जाने का डर

यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का प्रमुख रणनीतिक शहर पोक्रोव्स्क अब उसके हाथ से जाने वाला है। शहर को तीन तरफ से घेरकर उसके कुछ हिस्से पर कब्जा करने के रूस के दावे के एक दिन बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने क्षेत्र में एक लाख 70 हजार अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। इससे पोक्रोव्स्क शहर को खतरा पैदा हो गया है। वह काफी मुश्किल में हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- बिल गेट्स ने अप्रमाणित वैक्सीन को दिया बढ़ावा, स्पुतनिक को ब्लॉक किया, रूस का सनसनीखेज आरोप

यूक्रेन के हमले से रूस के बिजलीघर को हुआ नुकसान

इस बीच यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के एक बिजलीघर पर ड्रोन हमला हानी पहुंचाया है । रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पोक्रोव्स्क शहर के नजदीक एक वर्ष से ज्यादा समय से दोनों देशों की सेनाएं लड़ रही हैं।

रूसी सेना ने शहर को बर्बाद कर दिया

जेलेंस्की ने बताया है कि रूसी सेना ने शहर को बर्बाद कर दिया है। अब यूक्रेन की का सबसे पहला काम अपने  सैनिकों की जान बचाना है। शहर के ज्यादातर लोग पहले ही शहर छोड़ चुके हैं।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा था कि पोक्रोव्स्क समेत सीमा पर स्थित चार शहर रूसी सेना के घेरे में है। रूसी सेना विदेशी मीडिया को ले जाकर युद्ध क्षेत्र की स्थिति दिखाए।

पढ़ें :- ट्रंप अब UN का वजूद खत्म करने की तैयारी में! नई संस्था को स्थापित करने की प्लानिंग, खुद होंगे अनिश्चितकाल तक बॉस

यूक्रेन पर रूस कर रहा बड़े हमले

यूक्रेन ने बताया है कि उसने रूस के ओरिओल बिजलीघर पर ड्रोन हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। जबकि रूस ने कहा है कि यूक्रेन के हमले में बिजलीघर की पानी की पाइपलाइन को और कुछ छोटे नुकसान हुए हैं कुछ बाद नुकसान नहीं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...