HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sadhna Gupta Death: जानिए कैसे हुई थी साधना और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात, पढ़िए पूरी कहानी

Sadhna Gupta Death: जानिए कैसे हुई थी साधना और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात, पढ़िए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहीं थी और उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। 62 साल की साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधुना (अब औरैया जिले का हिस्सा है) की रहने वाली थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sadhna Gupta Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहीं थी और उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। 62 साल की साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा के बिधुना (अब औरैया जिले का हिस्सा है) की रहने वाली थीं।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना को पत्नी का दर्जा दिया था। हालांकि, इसके पहले भी साधना के बेटे प्रतीक यादव के स्कूल में पिता की नाम की जगह मुलायम सिंह यादव ही लिखा जाता था। बता दें कि, साधना गुप्ता की शादी 4 जुलाई 1986 को फर्रुखाबाद ​के व्यापारी चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी और 7 जुलाई 1987 को उन्होंने बेटे प्रतीक यादव को जन्म​ दिया था।

हालांकि, इसके बाद प्रतीक के जन्म के दो साल बाद इनका तलाक हो गया। इसके बाद साधना गुप्ता ने राजनीति में कदम रखा। इसके बाद उनकी मुलाकात मुलायम सिंह यादव से होने लगी। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

मुलायम की मां की देखभाल भी की
अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है। इस किताब में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी की तबियत खराब होने पर साधना गुप्ता देखरेख करती थीं। एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलते इंजेक्शन लगाने जा रही थी। इस दौरान साधना गुप्ता की नजर इस पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने रोक दिया था। दरअसल, साधना भी नर्स थीं, जिसके कारण उन्हें इसकी जानकारी थी। ये बात मुलायम सिंह यादव को पता लगी तो वो काफी प्रभावित हुए।

अमर सिंह को थी सिर्फ जानकारी
बताया जाता है कि अमर सिंह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मुलायम और साधना गुप्ता के प्यार के बारे में जानकारी थी। उन्होंने किसी से कहा नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1988 में पहली बार मुलायम ने अखिलेश को साधना गुप्ता से मिलवाया। तब वो 15 साल के थे। कहा जाता है कि उस वक्त अखिलेश को साधना अच्छी नहीं लगीं। एक बार तो साधना ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ समय बाद मुलायम ने अखिलेश को पढ़ाई के लिए राजस्थान के धौलपुर स्थिति मिलिट्री स्कूल भेज दिया।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

मुलायम सिंह के लिए लकी साबित हुईं साधना
1987 में पति से अलग होने के बाद साधना मुलायम की जिंदगी में आईं। दोनों की मुलाकात बढ़ती गई और प्यार भी। इस बीच, साधना मुलायम के लिए लकी साबित हुईं। 1989 में मुलायम यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।

इस समय साधना को अपनाया
साल 2003 में मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। उसी साल मुलायम की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हुआ था। साधना गुप्ता को पत्नी स्वीकार करने पर अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज हुए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...