HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sadhna Gupta Death: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sadhna Gupta Death: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है ​कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sadhna Gupta Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है ​कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया है।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -'BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

पढ़ें :- Weather Extreme Heat : झुलसाती गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी , प्रचंड गर्मी का दौर शुरू

उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

मुलायम सिंह यादव की थीं दूसरी पत्नी
साधना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। अखिलेश यादव मालती देवी और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने दूसरी शादी साधना गुप्ता के साथ की थी।

 

पढ़ें :- Aap Protest Delhi : ITO मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एक्जिट अगले आदेश तक बंद , सुरक्षा कड़ी कर दी गई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...