उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मौलाना मासूम के हाथ पैर पकड़ उसे उल्टा लटकाया है, दूसरा मौलाना मासूम पर लगातार डंडे बरसा रहा है , जबकि तीसरा मौलाना इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा..
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मौलाना मासूम के हाथ पैर पकड़ उसे उल्टा लटकाया है, दूसरा मौलाना मासूम पर लगातार डंडे बरसा रहा है , जबकि तीसरा मौलाना इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।
यूपी | सहारनपुर के मदरसे में 10 साल के बच्चे को बर्बरता से पीटा गया। एक मौलाना ने पैर पकड़े, दूसरे ने 36 डंडे मारे। पुलिस ने जुनैद, शोएब को गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/g37wkCbbky
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 4, 2026
यह घटना गंगोह थाना क्षेत्र के खानपुर गुर्जर गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आरोपी बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाता है, जबकि दूसरा लगातार डंडे बरसाता है। इस दौरान मासूम बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।
सहरानपुर के एक मदरसे में दो मालौनाओं ने एक मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक ने पैर पकड़ा तो दूसरे ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। बच्चा दर्द से चीखता रहा लेकिन इसके बावजूद उनका दिल नहीं पसीजा। #saharanpur #madarsa pic.twitter.com/92YMaBFnDC
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) April 4, 2026
पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जो 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर सामने आया। बताया जा रहा है कि मदरसे के ही एक अन्य मौलाना ने किसी विवाद के चलते यह वीडियो वायरल कर दिया।
इस मामले में गांव के निवासी साजिद हसन ने गंगोह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों—जुनैद और शोयब—को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बच्चा मदरसा छोड़कर भाग गया था, इसी वजह से उसकी पिटाई की गई। दोनों आरोपी पिछले ढाई साल से मदरसे में उर्दू और कुरान की पढ़ाई कराते थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।