अभिनेता सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है। इसका ट्रेलर भी लॉच हो चुका है। ट्रेलर लांच होते ही कई लोगों ने उनके लुक को लेकर सलमान खान पर तंज कसा था। इस तंज पर अभिनेता सलमान खान ने करारा जवाब दिया है। उन्होने कहा कि मैं कर्नल हूं भैया, तो यह कर्नल वाला लुक है।
मुंबई। अभिनेता सलमान खान (actor salman khan) की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान (Battle of Galwan film) जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है। इसका ट्रेलर भी लॉच हो चुका है। ट्रेलर लांच होते ही कई लोगों ने उनके लुक को लेकर सलमान खान पर तंज कसा था। इस तंज पर अभिनेता सलमान खान ने करारा जवाब दिया है। उन्होने कहा कि मैं कर्नल हूं भैया, तो यह कर्नल वाला लुक है।
बता दे कि सलमान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का ट्रैलर रीलिज हो चुका है। ट्रैलर रीलिज होने के बाद कई लोग उन पर तंज कसा था। इस पर अभिनेता सलमान खान ने उन सभी को करारा जवाब दिया है। समान खान इस समय एक ISPL इवेंट में मौजूद थे। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ (Former Indian cricketer and commentator Mohammad Kaif) से बात की। ISPL के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान ने टीज़र के एक खास सीन का ज़िक्र किया और मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि मैं लेफ्ट-हैंडेड हूं और मैं लेफ्ट-हैंडेड बैटिंग करता। वहीं मैं राइट-हैंडेड बॉलिंग करता हूं और मैं दोनों हाथों से फील्डिंग करता हूं। उन्होने कहा कि अब किसी को यह समझ आता है कि यह रोमांटिक लुक है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। पर कर्नल हूं भैया, तो यह कर्नल का लुक है, जो समझता है अपने जवानों का कैसा हौसला देना है। मैं इनको भी वही लुक दे सकता हूं, उस लुक का कोई मतलब नहीं है। ऐसा ही चलता रहा है, ऐसे ही चलता रहेगा। जिस टीज़र की बात हो रही है। वह पिछले साल दिसंबर में आया था, जिसमें सलमान एक इंडियन आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे थे।