1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के बयान ​पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। इस सियासी हंगामे के बीच सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से दी गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के बयान ​पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। इस सियासी हंगामे के बीच सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से दी गयी है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। दरअसल, सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस बैकफुट पर थी।

हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और इनसे किनारा करती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...