1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताशा उपचुनाव में साफ दिख रही : केशव मौर्य

समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताशा उपचुनाव में साफ दिख रही : केशव मौर्य

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताशा उपचुनाव में साफ दिख रही है। करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या ने सपा के गुंडाराज और काले कारनामों को बेनकाब कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सपा सिर्फ गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों और हत्यारों की फौज है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताशा उपचुनाव में साफ दिख रही है। करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या ने सपा के गुंडाराज और काले कारनामों को बेनकाब कर दिया है। फर्जी मतदान, बाहरी अराजक तत्वों की तैनाती और निर्वाचन आयोग पर बेबुनियाद आरोप सपा की ‘लूटतंत्र की राजनीति’ का हिस्सा हैं।

पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर

इसके साथ ही कहा, सपा सिर्फ गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों और हत्यारों की फौज है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस कुशासन को हमेशा नकारा है। अब लूटतंत्र नहीं, लोकतंत्र की जीत होगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...