1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sankashti Chaturthi 2022: विघ्नहर्ता गणेश भगवान की पूजा का दिन गणेश चौथ है आज, जानिए शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi 2022: विघ्नहर्ता गणेश भगवान की पूजा का दिन गणेश चौथ है आज, जानिए शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले वाला प्रमुख व्रत गणेश चौथ आज देश भर मं मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म श्रद्धालुओं में इस व्रत को लेकर विशेष मान्यता है। प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत में महिलाएं अपने पुत्र की आयु, निरोग, और समृद्धि  की कामना भगवान गणेश से करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sankashti Chaturthi 2022: पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले वाला प्रमुख व्रत गणेश चौथ आज देश भर मं मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म श्रद्धालुओं में इस व्रत को लेकर विशेष मान्यता है। प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत में महिलाएं अपने पुत्र की आयु, निरोग, और समृद्धि  की कामना भगवान गणेश से करती है। आज के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और विघ्नहर्ता गणेश भगवान की पूजा करती हैं और रात में चांद की पूजा करके उन्हें अर्ध्य दिया जाता है और उसके बाद महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन, भक्त पवित्र स्नान के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। वे एक दिन का उपवास करके भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं। लोग घरों में भगवान गणेश की मूर्ति को ताजे फूलों से सजाते हैं। भगवान के लिए विशेष प्रसाद तैयार किया जाता है, जैसे तिल गुड़ के लड्डू।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय चतुर्थी तिथि

आरंभ: 21 जनवरी, शुक्रवार, प्रातः 08:51 मिनट से चतुर्थी तिथि
समाप्त: 22 जनवरी, शनिवार, प्रातः 09:14 बजे तक
 चंद्रोदय का समय: 21 जनवरी, रात्रि लगभग 9:00 बजे होगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...